खरसावां: बुरूडीह आईटीआई में नामांकन पर बवाल, खरसावां-सरायकेला मुख्य मार्ग एक घंटा रहा जाम
खरसावां के बुरुडीह स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में नामांकन प्रक्रिया को लेकर गुरुवार को अभ्यर्थियों और अभिभावकों का आक्रोश सड़क पर उतर आया। काउंसलिंग एवं नामांकन प्रक्रिया में कथित अनियमितता का आरोप लगाते हुए अभ्यर्थियों ने गुरुवार दोपहर लगभग 12 बजे आईटीआई के समीप सरायकेला-खरसावां मुख्य मार्ग को करीब एक घंटे तक जाम कर दिया। इससे सड़क के दोनों ओ