परसा: बनौता में पुलिस ने एक युवक को बाइक और अंग्रेजी शराब के साथ किया गिरफ्तार
Parsa, Saran | Sep 14, 2025 बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब तस्करी का सिलसिला जारी है. इसी कड़ी में परसा पुलिस ने गुप्त सूचना पर बनौता में छापेमारी कर चार पीस फ्रूटी अंग्रेजी शराब और एक बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवक की पहचान बथुई गांव निवासी रतीश कुमार के रूप में हुई है.पुलिस ने उसके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर रविवार के दोपहर 12 बजे भेजा जेल.