परसा: बेदवलिया गांव से पुलिस ने एक शराबी को किया गिरफ्तार
Parsa, Saran | Feb 19, 2026 छपरा सदर अनुमंडल अंतर्गत परसा थाना क्षेत्र के बेदवलिया गांव में शराब पीकर हंगामा कर रहे एक शराबी को परसा पुलिस ने गिरफ्तार कर उत्पाद अधिनियम के तहत सन्हा दर्ज करते हुए गुरुवार के दोपहर 2 बजे छपरा व्यवहार न्यायालय भेज दिया. गिरफ्तार शराबी रंजन राय बताया जाता है.