परसा: चेतन परसा जामा मस्जिद में दावत-ए-इफ्तार, रोजेदारों ने अमन-शांति की दुआ मांगी
Parsa, Saran | Feb 19, 2026 परसा नगर पंचायत के वार्ड संख्या-2 स्थित चेतन परसा जामा मस्जिद में रमजान के पहले दिन गुरुवार की शाम 6 बजे दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया.कार्यक्रम में सैकड़ों रोजेदारों ने एक साथ बैठकर इफ्तार किया, जिससे भाईचारे और एकता का माहौल बना.इफ्तार के बाद इमाम हाफिज मो. समीउल्लाह के नेतृत्व में देश में अमन-शांति, आपसी सौहार्द और तरक्की के लिए सामूहिक दुआ की गई.