परसा: कोहरा मठिया: पुलिस ने 11 लीटर देशी शराब ज़ब्त की, शराब तस्कर फरार
Parsa, Saran | Feb 16, 2026 गुप्त सूचना के आधार पर परसा पुलिस ने थाना क्षेत्र के कोहरा मठिया गांव में छापेमारी कर 11 लीटर देशी शराब किया जप्त. हालांकि अंधेरे का फायदा उठाते हुए शराब तस्कर भागने में सफल रहा. इस संबंध में पुलिस पदाधिकारी ने सोमवार के शाम 5 बजे बताया कि फरार शराब तस्कर की पहचान कर उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है.