कुंडा: कुंडा इलाके के एक गांव में नाबालिग को अगवा करने, छेड़छाड़ व मारपीट के मामले में चार लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ केस
कुंडा के एक गांव की महिला ने पुलिस को तहरीर दिया। आरोप लगाया कि 20 मार्च 2024 को उसकी 17 वर्षीय बेटी को कुछ लोगों ने अगवाकर मुंबई ले गए। वहां उसके साथ छेड़खानी और मारपीट की गई। एएसपी संजय राय ने बताया की बुधवार शाम 6 बजे पीड़िता की शिकायत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।