कुंडा: संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से युवक ने किया रेप, पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच
संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के साथ हुई रेप के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आगे की छानबीन शुरू कर दी है। मंगलवार शाम 4:00 बजे मामले की जानकारी देते हुए एएसपी संजय राय ने बताया कि किशोरी ने आरोप लगाया कि वह अपने घर से बाहर गई थी ,तभी गांव का एक ही युवक उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले में केस दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी की जा रही है।