कुंडा: कुंडा राष्ट्रीय राजमार्ग के NHAI प्लांट से हो रहा वायु प्रदूषण, ग्रामीणों ने DM से की शिकायत
कुंडा इलाके के लखनऊ से प्रयागराज रोड का निर्माण हो रहा । जिसके लिए NHAI ने प्लांट लगाया है। इलाके के रहने वाले अखिल समेत ग्रामीणो ने बुधवार को डीएम से मामले की शिकायत किया है। आरोप लगाया की मानक के विपरीत लगाए गए प्लांट से अत्यधिक प्रदूषण होता है जिससे पूरे गांव वालो को सांस लेने में दिक्कत आ रही है।