कुंडा: हथिगवां पुलिस ने मारपीट समेत अन्य मामलों में वांछित अभियुक्त को बलीपुर मोहद्दीनगर से गिरफ्तार कर जेल भेजा
हथिगवां पुलिस ने मारपीट समेत अन्य मामलों में वांछित अभियुक्त को बलीपुर मोहद्दीनगर से गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए एएसपी संजय राय ने बताया की अभियुक्त को सोमवार शाम 4.30 बजे जेल भेज दिया गया।अभियुक्त का नाम कुड़ेदीन उर्फ घसीट पुत्र शिव दुलारे सिंह निवासी बलीपुर मोहद्दीनगर थाना हथिगवां जनपद प्रतापगढ़ है।