पुलिस झण्डा दिवस पर एसपी ओपी सिंह ने किया ध्वजारोहण, पुलिसकर्मियों को दिलाया कर्तव्यनिष्ठा का संदेश
कासगंज। पुलिस झण्डा दिवस के अवसर पर रविवार को पुलिस लाइन कासगंज में पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने क्वार्टर गार्द पर ध्वजारोहण कर पुलिस ध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुलिस झण्डा दिवस की शुभकामनाएं दीं।
ध्वजारोहण के बाद एसपी ने पुलिसकर्मियों को पुलिस ध्वज का प्रतीक चिन्ह (स्टीकर) लगाया और पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के संदेश को पढ़कर सुनाया। उन्होंने पुलिस बल के अद्वितीय शौर्य, अटूट कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण को याद करते हुए सभी पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने तथा पुलिस ध्वज की गरिमा बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी ऑफिस रजनीश उपाध्याय, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन सुभाष सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।