बक्सर: गर्मी के चलते जिले में सुबह 11:30 बजे के बाद विद्यालय संचालन पर रोक, डीएम ने जारी किया आदेश
Buxar, Buxar | May 17, 2026 शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 40 डिग्री को पार कर गया। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दूसरी ओर जिले में पड़ रही तेज गर्मी को देखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना को देखते हुए डीएम साहिला ने विद्यालयों के समय सारणी में परिवर्तन करने का आदेश दिया है।