गोपालगंज: विशंभरपुर थाने की पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान 71 लीटर शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया, 3 बाइक ज़ब्त की गईं
गोपालगंज जिले के विशंभरपुर थाने की पुलिस ने वाहन जांच के दौरान 71 लीटर शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं गिरफ्तार आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं पुलिस ने मौके से तीन बाइक को भी जप्त किया है। इसकी जानकारी थाना अध्यक्ष ने शुक्रवार की दोपहर 3:00 बजे दी है।