गोपालगंज: गोपालगंज में रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट पर, प्रभारी एसपी नवजोत सिमी ने दी जानकारी
भारत-पाकिस्तान युद्ध के बीच गोपालगंज पुलिस अलर्ट पर है। प्रभारी एसपी नवजोत सिमी ने बताया कि गोपालगंज से जिले के सभी रेलवे स्टेशन और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को लेकर पुलिस को निर्देश दिया गया है। इसके अलावा पुलिस को सभी भीड़ भाड़ वाले इलाकों में गश्त करने का निर्देश दिया गया है।