गोपालगंज: विशुनपुर कुट्टी के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार बुजुर्ग घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
गोपालगंज जादोपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुर कुट्टी के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। इस घटना में घायल बुजुर्ग व्यक्ति जादोपुर गांव निवासी बलिस्टर सिंह ने बताया कि खेत से कार्य कर अपने घर लौट रहे थे तभी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार फरार हो गया