गोपालगंज: कल्याणपुर पंचायत में महाराणा प्रताप जयंती पर निकली शौर्य यात्रा, क्षत्रिय समाज के युवाओं ने किया नेतृत्व
बरौली प्रखंड के कल्याणपुर पंचायत में शुक्रवार को महाराणा प्रताप की जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों के तरफ से गाजे बाजे के साथ शौर्य यात्रा निकाली गई। शौर्य यात्रा के दौरान महाराणा प्रताप के बारे में लोगों को जानकारी भी दी गई।