बक्सर शहर के स्वर्ण बाजार में गुरुवार को अफरा-तफरी मच गई, जब आभूषण बनाने वाले कारीगर सोनू वर्मा के लापता होने की खबर फैली। सूचना के बाद कई कारोबारी नालबंद टोली स्थित उसके घर पहुंचे, जहां ताला लगा मिला। स्वर्णकार समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद वर्मा ने बताया कि सोनू मंगलवार से लापता है। वह कई वर्षों से गहने बनाने का काम करता था।