फिरोजाबाद में 47वां सालाना उर्स 2 अक्टूबर से, दरगाह अबरारिया में चार दिन तक होंगे रूहानी कार्यक्रम
फिरोजाबाद। शहर के कटरा पठानान स्थित दरगाह अबरारिया में ताजुल आशिकीन हज़रत ख्वाजा हाजी सूफी सैय्यद अबरार हसन शाह हसनी रहमतुल्लाह अलैह का 47वां सालाना उर्स 2 से 5 अक्टूबर तक शानो-शौकत के साथ मनाया जाएगा।
चार दिवसीय उर्स में सरकारी चादरपोशी, मिलाद-उन-नबी, हल्का-ए-जिक्र, कुल शरीफ, चादरपोशी और महफिल-ए-समा समेत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। देश के अलग-अलग हिस्सों से जायरीन और अकीदतमंद शिरकत करेंगे। उर्स में कई मशहूर कव्वाल भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। 5 अक्टूबर को संदल शरीफ का जुलूस निकाला जाएगा।
#FirozabadUrs #47vaUrs #DargahAbrariya #KatraPathanan #FirozabadNews #SufiUrs #QawwaliNight #SandaleSharif #DDMNEWSFIROZABAD