टूंडला: हाईवे पर स्टंटबाजी पड़ी भारी, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा, कार सीज
फिरोजाबाद - एसएसपी आदित्य लांग्हे के निर्देशन में चलाए जा रहे स्टंटबाजों के विरुद्ध अभियान के तहत थाना टूंडला पुलिस को सफलता मिली।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सफेद वेन्यू कार नं० UP83BJ5308 में तीन युवक चलती कार से बाहर निकलकर टूंडला टोल प्लाजा के पास स्टंट कर रहे थे। वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने कार स्वामी पंकज पुत्र प्रदीप कुमार निवासी पचवान, थाना नारखी को तलब किया।
पूछताछ में पंकज ने बताया कि 27.09.2026 को वह खुद कार चला रहा था और उसके दोस्त स्टंट कर रहे थे।
पुलिस ने आरोपी को धारा 170/126/135 BNSS में हिरासत में लेकर MV Act की धारा 184/207 में वाहन को सीज कर दिया और चालानी रिपोर्ट न्यायालय भेजी।
गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक बैजनाथ सिंह, उ०नि० हर्षित कुमार, कां० गोपीचन्द्र
#Firozabad #Tundla #StuntViral #UPPolice #DDMNEWS