कानपुर: थाने के बाहर जोरदार प्रर्दशन कार्रवाई की मांग
कानपुर के जूही थाना क्षेत्र में बीती रात उस वक्त हंगामा हो गया जब स्थानीय लोगों ने दो युवकों को एक बोरी में सामग्री ले जाते हुए पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस दोनों युवकों को थाने ले आई। सूचना मिलने पर शिवशक्ति अखाड़ा के कार्यकर्ता भी थाने पहुंच गए और थाने के बाहर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करते हुए हनुमान चालीसा का पाठ किया।
कार्यकर्ताओं ने इलाके में संचालित स्लॉटर हाउस की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने बताया कि दोनों व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है, बरामद सामग्री को जांच के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
_नोट: मामला पुलिस जांच का विषय है।_
#KanpurNews #JuhiThana #FirozabadNews #UPPolice #DDMNEWS
---