फिरोजाबाद। बिजली व्यवस्था चरमराने से किसानों का फूटा गुस्सा, भाकियू भानु ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
नारखी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पूरी तरह पटरी से उतर चुकी है। 26 तारीख को हुई बारिश के बाद 11 हजार वोल्ट की लाइन में फॉल्ट आने से करीब 6-7 ट्यूबवेलों की सप्लाई ठप है, जिससे खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर हैं।
भारतीय किसान यूनियन (भानु) के जिला उपाध्यक्ष प्रशांत ठाकुर ने नाराजगी जताते हुए बताया कि JE अधिकारियों द्वारा किसानों से अपने पैसे से लाइन ठीक कराने और पेड़ कटवाने का दबाव बनाया जा रहा है, जबकि SDO साहब किसानों का फोन तक नहीं उठा रहे।
किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा यदि जल्द बिजली व्यवस्था सुचारू नहीं हुई तो सुबह 10 से 11 बजे के बीच फिरोजाबाद के हर बिजली घर को बंद करवाकर उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।
Report: DDM NEWS*
#Firozabad #Narkhi #BijliVibhag #KisanAndolan #BKU_Bhanu #PrashantThakur #UPNews #DDMNEWS #FirozabadNews
---