बक्सर: ठोरा नदी के जलस्तर में वृद्धि के कारण करहंसी व देवस्थापुर का संपर्क टूटा, सड़क पर चढ़ा बाढ़ का पानी
Buxar, Buxar | Aug 4, 2025 गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि के बीच अब उसकी सहायक ठोरा नदी का जलस्तर भी तेजी से बढ़ने लगा है। मिली जानकारी के अनुसार, ठोरा नदी के उफान से सदर प्रखंड को जोड़ने वाली करहंसी तथा देवस्थापुर जाने वाली मुख्य सड़क पर पानी चढ़ गया है। इस कारण क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांवों का प्रखंड मुख्यालय से संपर्क टूट गया है।