बक्सर: टेंपो की छत पर तहखाना बनाकर की जा रही थी शराब तस्करी, वीर कुंवर सिंह चेकपोस्ट पर उत्पाद पुलिस ने पकड़ा
Buxar, Buxar | Aug 4, 2025 उत्पाद विभाग ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रविवार को वीर कुंवर सिंह सेतु पर एक टेंपो से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। उत्पाद अधीक्षक अशरफ जमाल ने जानकारी दी। वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान उत्तर प्रदेश की ओर से आ रहे एक ऑटो को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान शराब बरामद हुआ।