बक्सर: नगर के खलासी मुहल्ला से दो किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, पुलिस कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप
Buxar, Buxar | Aug 4, 2025 नगर थाना की पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है, जब बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गांजा के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया. यह सफलता शनिवार रविवार की दरमियानी रात को नगर के खलासी मोहल्ले में मिली. पुलिस के इस कार्रवाई से नशे के सौदागरों में हड़कंप मच गया है. गिरफ्तार आरोपी गुप्ता पासवान शहर के खलासी मुहल्ला निवासी गोरख पासवान का पुत्र है.