बक्सर: रामरेखा घाट पर अंतिम सोमवारी को शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए उमड़े श्रद्धालु, घाट सिमटने से हो रही परेशानी
Buxar, Buxar | Aug 3, 2025 श्रावण मास की आखिरी सोमवारी को भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए रविवार को पूरे दिन कांवरियों का जत्था रवाना होते रहा. इससे पहले शिव भक्त नगर के रामरेखाघाट समेत अन्य गंगा घाटों पर स्नान आदि के बाद विधि-विधान से पात्रों में जल ग्रहण किए और बोल बम तथा भोले बाबा के जयघोष करते हुए ब्रह्मपुर के बाबा ब्रह्मेश्वर धाम समेत अन्य शिवालयों के लिए विदा हुए.