नावकोठी: नावकोठी प्रखंड में भीषण आंधी-तूफान और बारिश से भारी तबाही, क्षति का आकलन जारी
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र में बीते रात आये भीषण आंधी तूफान और बारिश से भारी क्षति हुई है। किसानों के सैकड़ो एकड़ मक्के की फसल बर्बाद हो गए हैं। दर्जनों घर मकान ध्वस्त हो गए हैं। एक गाय की के ऊपर आम के पेड़ गिर जाने से घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई है राजस्व विभाग के कर्मी के द्वारा क्षति की आकलन प्रतिवेदन तैयार किया जा रहा है।