नावकोठी: पीरनगर में भाजपा का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन, केंद्रीय मंत्री ने किया उद्घाटन
नावकोठी प्रखंड के पहसारा पूर्वी पंचायत के पीरनगर में भाजपा का बखरी विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मुकेश महतो ने किया। कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजीव वर्मा बेगूसराय के विधायक कुंदन कुमार कुंदन भारती राम शंकर पासवान विनोद राम आदि ने संबोधित किया।