नावकोठी: नावकोठी थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने का मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
नावकोठी थाना क्षेत्र के एक गांव से एक किशोरी को भगा लेजाने का मामला शुक्रवार को दर्ज किया गया है. किशोरी की मां ने गांव के ही दो युवक पर बहला-फुसलाकर बेटी को भगा ले जाने का आरोप लगाकर मामला दर्ज कराया है. पुलिस कांड अंकित कर खोजबीन शुरू कर दिया है.