नावकोठी: नावकोठी प्रखंड में अवैध क्लिनिक और दवाखाना पर छापेमारी, बेगमपुर में प्रमोद दवाखाना सील
नावकोठी प्रखंड के विभिन्न पंचायत में संचालित को 13 दवाखाना और अवैध क्लीनिक पर प्रशासनिक पदाधिकारी ने शनिवार को छापेमारी किया। इस दौरान बेगमपुर के प्रमोद दवाखाना को पदाधिकारी ने सील कर दिया। वहीं समसा सहित अन्य स्थानों के तीन अवैध क्लिनिक संचालक को कारण बताओं नोटिस जारी करते हुए 3 दिनों के अंदर स्थिति स्पष्ट करने को कहा है।