नावकोठी: नावकोठी के विमर्श कक्ष में अनुसूचित जाति जनजाति विकास हेतु 19 अप्रैल को आयोजित होने वाले शिविर की सफलता को लेकर हुई बैठक
नावकोठी के विमर्श कक्ष में शुक्रवार को अनुसूचित जाति जनजाति के विकास हेतु शिविर की सफलता को लेकर विभिन्न विभाग के पदाधिकारी और कर्मियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता नोडल पदाधिकारी सह अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के उपनिदेशक रिजवान अहमद ने किया। इस अवसर पर 19 अप्रैल को होने वाले कैंप की सफलता को लेकर सभी विभाग के पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया।