नावकोठी: प्रखंड मुख्यालय में आईसीडीएस ने पोषण पखवाड़ा जागरूकता रैली का किया आयोजन, आंगनबाड़ी सेविकाएं रही शामिल
नावकोठी प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को आईसीडीएस विभाग के द्वारा पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। सीडीपीओ मोनिका रानी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। उन्होंने सही पोषण देश रोशन के नारों के संदर्भ में विस्तृत जानकारी दी। मौके पर पर्यवेक्षिका लालिमा कुमारी सिंकी कुमारी एवं सेविका आदि मौजूद थे।