प्रतापगढ़: एएसपी पश्चिमी ने के पी इंटर कॉलेज में हो रही पीसीएस परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण
रविवार सुबह 8:30 बजे अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय ने प्रतापगढ़ के K.P. Hindu इंटरमीडिएट कॉलेज में आयोजित पीसीएस (प्रारंभिक) परीक्षा-2025 के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेटिंग व महिला पुलिस ड्यूटी की जांच कर शांतिपूर्ण व नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश दिए।