सरैया: नवादा स्कूल में छठ महोत्सव का भव्य आयोजन, बच्चों ने दिखाई लोक आस्था की झलक
राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, नवादा में छठ महोत्सव का आयोजन हुआ। बच्चों ने पारंपरिक वेशभूषा में छठी मईया की पूजा-अर्चना की। कृत्रिम घाट पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया गया। कार्यक्रम में अभिभावक और ग्रामीण भी शामिल हुए।