महरौनी: दही हांडी महोत्सव में उमड़ा जन सैलाब, बुंदेली लोक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के रंग में रंगी महरौनी
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर अखिल भारतीय क्षत्रिय सभा के तत्वावधान में नगर महरौनी में दही हांडी महोत्सव-2026 का भव्य आयोजन धार्मिक आस्था, उल्लास और बुंदेली लोक संस्कृति के अद्भुत संगम के रूप में संपन्न हुआ। महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह रहा और भव्य शोभायात्रा में नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े।