गुना: झागर नदी में ट्रैक्टर निकालने के दौरान तेज बहाव में कूदा ड्राइवर, पेड़ पर चढ़कर बचाई जान
Guna, Guna | Jul 18, 2025 गुना फतेहगढ़ स्टेट हाईवे पर बमोरी इलाके की ग्राम झागर नदी पर बड़ा हादसा टल गया। 18 जुलाई शाम को वायरल वीडियो में ईटों से भरे ट्रैक्टर ट्राली को उफनती नदी से निकाल रहा ड्राइवर नदी के बीचो-बीच तेज बहाव देखकर बहने की आशंका में नदी में कूद गया। पेड़ की डाल पकड़ कर पेड़ पर चढ़ने के बाद जान बची। लोगों ने रस्सियों के सहारे बाहर निकाला। बाद में पुलिस पकड़ कर ले गई।