गुना: पीएम श्री जेएनवी बजरंगगढ़ में राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता शुरू, एमपी, छत्तीसगढ़, उड़ीसा के 180 खिलाड़ी शामिल
Guna, Guna | Jul 17, 2025 गुना के बजरंगगढ़ स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में 17 जुलाई से प्रदेश स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता शुरू हुई है। आयोजन में कलेक्टर नवोदय विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष किशोर कुमार कन्याल शामिल हुए। खिलाड़ियों को उत्साह से सहभागिता करने संदेश दिया। राज्य स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उड़ीसा के 180 खिलाड़ी शामिल हुए हैं।