गुना: ज़िले में लगातार हो रही भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर, संपर्क मार्ग टूटने से जनजीवन प्रभावित
Guna, Guna | Jul 18, 2025 गुना जिले में 17 18 जुलाई की रात से बारिश जारी है। 18 जुलाई को भी बारिश जारी है जिले के नदी नाले उफान पर हैं। गुना फतेहगढ़ स्टेट हाईवे की ग्राम झागर भौंरा नदी उफान पर आने से मार्ग बंद हो गया। गुना के पास पूरापोसर की नदी उफान पर आने से आवागमन बंद है। जिले में बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ। गुना मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे में बारिश का अलर्ट जारी किया है।