गुना: ग्राम गडला मार और सिंगवासा चक में आबकारी विभाग ने 62 लीटर अवैध शराब ज़ब्त की
Guna, Guna | Jul 17, 2025 गुना में आबकारी विभाग की कार्रवाई जारी है। 17 जुलाई को आबकारी अधिकारी सीमा सक्सेना ने बताया, ग्राम सिंगवासा चक में 83 पन्नी पाउच में कच्ची शराब बेच रही महिला से 56 लीटर शराब जप्त की। ग्राम गडला मार से 230 KG लहान, 7 लीटर अवैध शराब जप्त की। ग्राम गडला गिर्द में भट्टी चलती मिली। ₹47000 की कुल 62 लीटर शराब और 230 किलोग्राम लहान जप्त कर 4 प्रकरण दर्ज किए है।