गुना: लगातार बारिश से राजस्थान को जोड़ने वाले गुना-फतेहगढ़ स्टेट हाईवे पर मंगरोड़ा गांव का पुल क्षतिग्रस्त
Guna, Guna | Jul 16, 2025 गुना जिले में लगातार से बारिश से बमोरी तहसील में काफी नुकसान हुआ है। 16 जुलाई को वायरल वीडियो में गुना जिले से राजस्थान को जोड़ने वाले गुना फतेहगढ़ स्टेट हाईवे के मंगरोड़ा गांव की नदी का पुल क्षतिग्रस्त हो गया। एक तरफ पुल टूट चुका है दरारें आ गई। इसके साथ ही ग्राम भौंरा कोहन और कांसल नदी का पुल भी क्षतिग्रस्त हो गए। भारी वाहन निकालने में खतरा है।