फर्रुखाबाद: हथियापुर में चोरों ने कपड़ा और सराफा की तीन दुकानों को बनाया निशाना, लाखों रुपये का सामान गायब, सीओ सिटी ने की जांच
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम हथियापुर में गुरुवार शुक्रवार की रात चोरों ने तीन दुकानों को निशाना बनाया। इनमें कपड़ा और सराफा की दुकानें शामिल हैं। चोर लाखों रुपये का सामान लेकर फरार हो गए। चोरी की घटना का पता शुक्रवार सुबह चला। जानकारी पर थाना पुलिस सहित सीओ सिटी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। गौरी ज्वेलर्स के मालिक मनोज कुमार वर्मा ने शुक्रवार सुबह