शाजापुर: शाजापुर कृषि उपज मंडी में लहसुन, प्याज और सोयाबीन के दाम में वृद्धि, गेहूं के भाव मे कमी
शनिवार को शाजापुर की कृषि उपज मंडी में लहसुन, प्याज और सोयाबीन के दाम में वृद्धि सामने आई और गेंहू के दाम में कमी आई है। मंडी कर्मचारी से प्राप्त जानकारी अनुसार शनिवार को मंडी में सोयाबीन 946 क्विंटल आवक हुई। जो 3800 से 4475 रुपए क्विंटल तक बिकी। वहीं गेंहू 492 क्विंटल आवक हुई जो 2532 रुपए से 2840 रुपए क्विंटल तक बिका।