शाजापुर: शाजापुर में बापू की कुटिया पर पंच कुंडीय यज्ञ का आयोजन, कई प्रदेश से आए भक्त
शाजापुर में बापू की कुटिया पर पंच कुंडीय यज्ञ का आयोजन चल रहा है। जिसमें हिस्सा लेने के लिए मध्य प्रदेश के साथ ही राजस्थान, गुजरात महाराष्ट्र से भक्त आए हैं। यहां गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में हर वर्ष पांच दिन तक यज्ञ का आयोजन होता है। इसी के तहत शनिवार को यहां पंच कुंडीय यज्ञ में आहूती दी गईं।इस माैके पर आश्रम में आकर्षक सज्जा करने के साथ विशेष पूजन किया।