शाजापुर: शासकीय उत्कृष्ट स्कूल में जिला पंचायत सीईओ ने विद्यार्थियों को बताया शिक्षा का महत्व
शाजापुर के शासकीय उत्कृष्ट स्कूल में गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शाजापुर संतोष टैगोर ने विद्यार्थियों को भारत की गौरवशाली गुरु शिष्य परंपरा से अवगत कराया। साथ ही शिक्षा का महत्व भी बताया। कहा कि सफल व्यक्ति बनने के लिए शिक्षा सबसे ज्यादा जरूरी है।