शाजापुर: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ज्योतिनगर में सत्यसाईं सेवा समिति ने किया पौधा रोपण
शाजापुर। सत्यसाईं सेवा समिति के तत्वावधान में शासकीय उच्चतर मावि ज्योतिनगर में पौधा रोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पर्यावरण के प्रति बच्चों को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित किए गए कार्यक्रम में विभिन्न प्रजाति के पचास से अधिक पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टॉफ को पौधा लगाने और उसकी पेड़ बनने तक देखभाल करने का संकल्प लिया।