शाजापुर: गोलवा चौराहा के समीप आयशर वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
शाजापुर आयशर वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवनारायण पिता गंगाधर निवासी ग्राम करजू मोहना बाइक पर सवार होकर कनासिया से अपने गांव जा रहा था, तभी गोलवा चौराहा के समीप आयशर वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार शिवनारायण घायल हो गया जिसे उपचार हेतु शाजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।