शाजापुर: ग्राम छापीहेड़ा में महिला के साथ की गई मारपीट, पुलिस ने दो लोगों पर दर्ज किया केस
कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम छापीहेड़ा में दो लोगों द्वारा महिला के साथ मारपीट कर गाली गलाैज करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर केस दर्ज किया है।कोतवाली थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम छापीहेड़ा निवासी रेखाबाई ने शिकायत दर्ज कराई है कि राकेश और योगेंद्र ने उसके साथ मारपीट की।