पूछड़ी में बुलडोजर एक्शन पर उठ रहे है सवाल नेकी की दीवार के संयोजक तारा चंद्र घिल्डियाल ने लगाये आरोप
#रामनगरहैडलाइन - पूछड़ी क्षेत्र में वन विभाग की अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद अब विरोध के स्वर तेज होने लगे हैं, नेकी की दीवार के संयोजक तारा चंद्र घिल्डियाल ने उत्तराखंड सरकार और वन विभाग की कार्रवाई को असंवैधानिक बताते हुए वन अधिकार अधिनियम 2006 के प्रावधानों की अनदेखी का आरोप लगाया है, उनका कहना है कि 31 अक्टूबर 2026 को हाईकोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान भी वन ग्रामों की सूची और जियो मैपिंग का मुद्दा उठा, उनके अनुसार न्यायालय ने जियो मैपिंग और ऑन लाइन पोर्टल के माध्यम से संबंधित क्षेत्रों का रिकॉर्ड तैयार करने तथा अगले चार माह तक यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए हैं, उनका आरोप है की मीडिया को कार्रवाई स्थल पर जाने से रोके जाने पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि लोकतंत्र में मीडिया की स्वतंत्रता बेहद जरूरी है।
#tarachandraghildiyal #forestnews
#Ramnagarnews #Vangramnews #Dforamnagar #forestaction #allfollowersnews #viralvideo