रामनगर: चौकाघाट रेलवे स्टेशन के पास रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर
चौकाघाट रेलवे स्टेशन के पास तेज रफ्तार रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक हुआ गंभीर रूप से घायल।घटना आज मंगलवार की दोपहर करीब 2:00 की है।घायल युवक की पहचान हरीनारायणपुर ग्राम पंचायत निवासी विजयपाल उम्र करीब 30 वर्ष पुत्र दुखरन के रूप में हुई है। इलाज के लिए सीएचसी रामनगर से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।