पटवारी और दो भाइयों का फर्जीवाड़ा, बिना तारीख के दानपत्र से हड़पी पुश्तैनी जमीन
बांसवाड़ा में पुश्तैनी जमीन हड़पने का बड़ा मामला सामने आया है। सदर थाना पुलिस ने तेजपुर के पटवारी हिमांशु जैन सहित तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोप है कि प्रकाश और हरीश तेली ने पटवारी से मिलीभगत कर पीड़ित की मां रतन कुंवर के नाम दर्ज कृषि भूमि हड़पने के लिए बिना तारीख का फर्जी दानपत्र तैयार किया। मामला तब खुला जब पुत्र राजकुमार सिंह नामांतरण कराने तहसील पहुंचा। सदर थाना पुलिस ने नए कानून BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस तकनीकी साक्ष्य जुटा रही है।
#Banswara #LandFraud #Patwari #FakeGiftDeed #CrimeNews