बांसवाड़ा। सोशल मीडिया पर लाइक्स पाने के चक्कर में धारदार हथियार के साथ इंस्टाग्राम रील अपलोड करने वाले एक 19 वर्षीय युवक को आनंदपुरी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी कपिल पाटीदार के नेतृत्व में बीट कांस्टेबल राजेंद्र कुमार ने सोशल मीडिया पर निगरानी के दौरान एक वीडियो देखा, जिसमें युवक थापड़ा पुल पर हथियार लहरा रहा था। पुलिस ने तकनीकी टीम की मदद से आरोपी की पहचान मुकेश चरपोटा (19) निवासी गमीरपुरा कालीया के रूप में की और उसे तुरंत दबोच लिया। पुलिस के अनुसार, सार्वजनिक स्थान पर ऐसा वीडियो बनाकर आमजन में खौफ फैलाने और शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में यह कार्रवाई की गई है। पुलिस ने युवाओं से सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन न करने की अपील की है।
#BanswaraNews
#BanswaraPolice
#RajasthanPolice
#CrimeNews
#Anandpuri