फतेहाबाद के रतिया में शुक्रवार को ऑर्डर जारी कर सभी सरकारी स्कूलों के टीचरों की ड्यूटी 132/33 KV बिजली सब-स्टेशन पर लगाई गई। आदेश अनुसार, 23 और 24 अक्टूबर को टीचरों को सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक दो अलग-अलग शिफ्टों में काम करने को कहा गया। हालांकि, बाद में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने ये ऑर्डर रद्द कर दिए।
#डबवाली #haryana #india #viral #electricity